
मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी
गाजीपुर. बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार को खुलेआम चेतावनी दी है। उन्होंने भरे मंच से कहा है कि मायावती ने उन लोगों के हाथ बांध रखे हैं वर्ना प्रशासनिक गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिेय हम लोग तैयार हैं।
अफजाल अंसारी ने ये चेतावनी दरअसल इसी सप्ताह गाजीपुर जिले के ज़मानियां में एक जनसभा के दौरान दीं। जब वह ये बातें कह रहे थे तो समर्थक जोश में तालियां बजा रहे थे और जिन्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। अंसारी ने कहा कि जिस दिन बजनजी ने ऐलान कर दिया उस दिन गाजीपुर में ये दादागिरी नहीं चल पाएगी।
अंसारी ने सरकारी मशनरी का दुरुपयोग कर प्रशासनिक गुंडागर्दी का आरोप लगाया। कहा कि जितना दुरुपयोग करना है कर लो, जितना ठगना है ठग लो, जितना गुंडागर्दी करना है कर लो। कहा कि हम बहनजी के ऐलान कर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को भी चेतावनी दे डाली। अधिकारियों को कहा कि जिस तरह सीमा से बाहर निकलकर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है, उनका दमन हो रहा है और इन सब की अनदेखी की जा रही है। हम इसे देख रहे हैं। पर हम अपने नेता बहन मायावती के आदेशों से बंधे हुए हैं। वर्ना ये गाजीपुर की वो सर जमीन है जहां अंग्रेजों की भी नहीं चली थी। हम इस प्रशासनिक गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार हैं।
इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का भी जिक्र किया। कहा कि हम एक हुए तो उततर प्रदेश और केन्द्र दोनों ही जगहों से फासिस्ट ताकतों को गद्दी से उतार देंगे। हमारी एकजुटता से ये लोग डरे हुए हैं। बता दें कि अफजाल अंसारी गाजीपुर से ही समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद का चुनाव जीते थे उन्हों ने तब वर्तमान संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को हराया था जो तब बीजेपी के कैंडिडेट थे।
Published on:
8 Sep 2018, 9:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.