1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ
बाहुबली मोख्तार अंसारी इस अंदाज में पहुंचे अपने गढ़ मऊ, कोर्ट में हुई पेशी
Play video

बाहुबली मोख्तार अंसारी इस अंदाज में पहुंचे अपने गढ़ मऊ, कोर्ट में हुई पेशी

रामसिंह मौर्य और सिपाही सतीश हत्याकांड में आरोपी मोख्तार अंसारी समेत आरोपियों की बयान दर्ज करने के लिये हुई पेशी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 21 Mar 2018, 5:33 PM IST

मऊ. जेल में बीमार होने के बाद बाहुबली मोख्तार अंसारी पहली बार अपने गढ़ विधानसभा क्षेत्र मऊ में पहुंचे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से मऊ लाया गया। बीमारी के बाद पहली बार मऊ आने को लेकर समर्थकों की भीड़ और उनके उत्साह को कंट्रोल करने के मकसद से पेशी के लिये कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए थे।
इस मामले में हुई मोख्तार की पेशी


बाहुबली मोख्तार अंसारी को मऊ जिला न्यायालय में रामसिंह मौर्य और सिपाही सतीश हत्याकांड में पेश किया गया है। बता दें कि साल 2010 के मार्च की 19 तारीख को मऊ के दक्षिणटोला थानान्तर्गत उस समय के संभागीय परिवहन कार्यालय के करीब ही रामसिंह मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना में मौर्य की सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश को भी गोली लगी और वह घायल हो गया।

 

अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। इस मामले में विधायक बाहुबली मोख्तार अंसारी सहित पांच लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। साक्ष्य पूरा हो जाने के बाद मामले में आरोपियों का बयान दर्ज होना था, जिसके लिये बाहुबली मोख्तार अंसारी समेत सभी 11 आरोपियों को मऊ कोर्ट में पेश किया गया।
by Vijay Mishra