11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माफिया मुख्तार के करीबी नगर पंचायत अध्यक्ष के घर चस्पा हुई कुर्की की नोटिस, हुई मुनादी

गाजीपुर के बहुचर्चित निकहत परवीन केस में माफिया मुख्तार के करीबी बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को सभी के घर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाई गई।

2 min read
Google source verification
Ghazipur Police

माफिया मुख्तार के करीबी नगर पंचायत चेयरमैन के घर चस्पा हुई कुर्की की नोटिस

गाजीपुर। बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी के घर गाजीपुर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी। कोर्ट के आदेश से धारा 82 की प्रक्रिया गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को की और रियाज के घर नोटिस चस्पा की। यदि रियाज अगले एक महीने में कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो यूसके मकान को कुर्क कर लिया जाएगा। इस दौरान परवेज जमाल व दो अन्य आरोपितों के के घर भी नोटिस चस्पा करवाई गई। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निकहत परवीन के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के द्वारा सरकारी मदरसे में नौकरी पाने के मामले में की गई है। फिलहाल इस मामले में निकहत जेल में है।

इनके घर पर चस्पा हुई नोटिस

बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी की पत्नी निकहत परवीन बहादुरगंज के ही एक सरकारी मदरसे में सहायक अध्यापिका के पद नियुक्त थीं। जांच में यह सामने आया कि निकहत का प्रमाण पत्र ही फर्जी है जिस आधार पर उन्हें नौकरी मिली है। इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। माफिया मुख्तार के करीबी रियाज की पत्नी निकहत के जेल जाने के बाद इस मामले में जुड़े रियाज अंसारी निवासी दखिन टोला बहादुरगंज, परवेज जमाल निवासी वार्ड नम्बर 12 कसाब टोला बहादुरगंज, नजीर अहमद वार्ड नम्बर दो बहादुरगंज व जियाउल इस्लाम निवासी चंदनपुरा थाना कोपागंज जिला मऊ को भी शामिल किया गया था। इन सभी के घर कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

पूर्व में जारी हो चुका है गैर जमानती वारंट

अपराध जगत में मुख्तार अंसार के खौफ का फायदा उठाने वाले बहादुरगंज नपां चेयरमैन रियाज अंसारी समेत अन्य तीन आरोपित मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश डाल रही है, लेकिन यह पकड़ में नहीं आ रहे है। ऐसे में एक सप्ताह पूर्व पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने फरार चारों आरोपितों के खिलाफ एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट ) जारी कर चुकी है।

मुनादी के दौरान घर में कोई नहीं था मौजूद

बताते चले कि फरार चल रहे आरोपित रियाज अंसारी, परवेज जमाल व नजीर अहमद का पैतृक आवास बहादुरगंज कस्बे में ही है। जबकि चौथे आरोपित जियाउल इस्लाम का घर मऊ जिले में है। कार्रवाई के बाद से ही रियाज, परवेज और नजीर अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है। जबकि जिलाउल इस्लाम के घर के कुछ सदस्य उसके पैतृक आवास पर रह रहे है। शनिवार को जब पुलिस रियाज, परवेज और नजीर के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। ऐसी स्थिति में पुलिस ने मुनादी कराकर मुहल्ले के लोगों को कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।