गाजीपुर. बुधवार की सुबह दीवाली की खुशियां लेकर आयी है। शाम को पूरा देश दियों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमग होगा। दीपावली कार्तिक अमाव्स्या को मनायी जाती है और ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार प्रदोष काल में स्वाति नक्षत्र का दुर्लभ संयोग है। कहा जा रहा है कि 59 साल बाद दिवाली पर कई लाभकारी संयोग के साथ गुरु और शनि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि यह दुर्लभ योग उद्योग और व्यापार जगत के लिये लाभकारी होगा।