
व्यवसायी को मारी गोली
गाजीपुर. यूपी में बेखौफ अपराधियों का कहर जारी है। गाजीपुर में दुकान में घुसकर दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी को गोली मार दी गई। गनीमत रही इस गोलीबारी में दुकानदार बाल- बाल बच गये। जिस समय गोली चलाई गई, उस समय दुकान में ग्राहक भी मौजूद थे। मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा का है।
यह भी पढ़ें:
सोनबरसा निवासी संतलाल की बाजार में सर्राफा की दुकान है। संतलाल 13 जून को अपनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे, तभी एक व्यक्ति दुकान में घुसा और उनके ऊपर असलहे से दो फायर किया। संयोग अच्छा रहा संतलाल को गोली नहीं लगी और वो बाल-बाल बच गये। दुकानदार संतलाल ने बताया कि बाइक पर सवार होकर दो लोग आये और उनमें से एक दुकान के अंदर घुसा और उसने मेरे ऊपर दो फायर किया।
यह भी पढ़ें:
संतलाल के अनुसार उनमें से एक अभिषेक को वो पहचानते हैं। वहीं एएसपी ग्रामीण सीपी शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
BY- ALOK TRIPATHI
यहां देखें वीडियो:
Published on:
17 Jun 2019 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
