25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी का शव घर से मिला, जिन्दा समझकर एक महीने से कमरे में रखा था

कटरा कोतवाली के हथिया फाटक इलाके का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2019, 5:27 PM IST

Girl dead body found

लड़की का शव मिला

मिर्जापुर. रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी का शब घर के अंदर कमरे से मिला। पुलिस के अनुसार लड़की का शव को जिंदा समझकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी ने मौत के एक महीने के बाद तक घर में छुपाकर रखा था । रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी अर्धविक्षिप्त बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

UP में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर दलित महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, बेटे के साथ भी मारपीट

मिर्जापुर में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिलावर हुसैन सिद्दीकी ने अपनी लड़की की मौत के बाद उसके शव को एक महीने तक घर मे इस उम्मीद में छिपा कर रखा था कि लड़की उनकी जिन्दा है। घर से लगातार आ रही बदबू से परेशान मुहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें:

UP में महिला के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप, इंसाफ के लिये थाने पहुंची पीड़िता तो पुलिसवालों ने भगाया

मामला कटरा कोतवाली के हथिया फाटक इलाके का है, जहां रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिलावर सिद्दीकी अपनी पत्नी और लड़की जिन्नत सिद्दीकी 30 वर्ष के साथ रहते थे। पिछले बीस दिन पहले इस घर से बदबू आने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर की जांच नहीं करने दिया, लिहाजा पुलिस बैरंग वापस लौट आयी। सोमवार को एक बार फिर घर से तेज बदबू की शिकायत स्थानीय लोगों ने कटरा कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर कटरा कोतवाल मनोज सिंह दल बल के साथ पहुंचे, घर पहुंचे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर के दोनों लड़के अनवर और आफताब ने स्वीकार किया कि घर में उनकीे बहन की लाश है। जब पुलिस ने घर के अंदर पहुंची तो लड़की का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह से गल चुका था, सिर्फ हड्डियों ही बची हुई थी।

वहीं मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय का कहना है कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी दोनों अर्धविक्षिप्त है। यह लड़की के मौत के एक महीने बाद भी उसे जिंदा समझ कर अपने कमरे में रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की भी विक्षिप्त थी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

BY- SURESH SINGH

यहां देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग