8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, अवैध सड़क को प्रशासन ने किया ध्वस्त

गाजीपुर जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के फतेहुल्लाहपुर गांव में मुख्तार अंसारी का गोदाम है। जहां मुख्तार अंसारी ने तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी।

less than 1 minute read
Google source verification
mukhtar.jpg

गाजीपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में योगी सरकार (Yogi Government) के एंटी माफिया अभियान (Anti Mafia abhiyan) के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस, प्रशासन ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) द्वारा बनायी गई अवैध सड़क को ध्वस्त किया है। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर शिकंजा कसते हुए मुख्तार के गोदाम पर जाने वाली अवैध सड़क को तोड़ा है। मुख्तार अंसारी ने सरकारी तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी।

यह भी पढ़ें : रॉन्ग नंबर मिलाकर महिलाएं करती थी लव, सेक्स और फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल

तालाब पर अवैध कब्जा कर बनवाया था सड़क

गाजीपुर जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के फतेहुल्लाहपुर गांव में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का गोदाम है। जहां मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) द्वारा बनवायी गयी अवैध सड़क निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

पत्नी और साले के नाम है कंपनी

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का गोदाम विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिल्कियत है। ये कम्पनी मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी अफशा अंसारी और मुख्तार के सालों अनवर शहजाद और सरजील रजा की है। मुख्तार अंसारी ने अपने निजी फायदे के लिए गोदाम पर जाने के लिए तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी। जिसे पुलिस प्रशासन ने जेसीबी के जरिये ध्वस्त कर दिया। ग़ाज़ीपुर में पुलिस और प्रशासन मुख्तार गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुट हुआ है।

यह भी पढ़ें : बीएचयू में बवाल, हॉस्टल के छात्रों में पत्थरबाजी और फायरिंग