6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बड़ा घोटाला: अपने करीबी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए चेयरमैन ने कराये गये काम का फिर से निकाला टेंडर

ठेकेदारों का फायदा पहुंचाने के लिए नगरपालिका चेयमैन के द्वारा ऐसा किया गया

2 min read
Google source verification
up news

यूपी में बड़ा घोटाला: अपने करीबी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए चेयरमैन ने कराये गये काम का फिर से निकाला टेंडर

गाजीपुर. जिले में विकास के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप है कि जो विकास कार्य पहले कराया जा चुका है उसको ही दोबारा कराने के लिए फिर से टेंडर निकाल दिया गया। इन लोगों का कहना है कि ऐसा सिर्फ अपने करीबी ठेकेदारों का फायदा पहुंचाने के लिए नगरपालिका चेयमैन के द्वारा ऐसा किया गया।

जी हां सोमवार को भारी संख्या में जिलाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे सभासदों ने के जमानिया नगर पालिका परिषद चेयरमैन पर आरोप लगया कि जो काम पहले पूर्ण कर लिया गया है उसी काम को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा अपने चहेते फर्म के माध्यम से टेंडर देकर लूट करने का काम किया जा रहा है । इस दौरान सभासदों ने कहा कि एहशान जफर नगर पालिका जमानिया के अध्यक्ष के द्वारा मनमाने तरीके से टेंडर प्रक्रिया करके लाखों रुपए का बंदरबांट किया जा रहा है इन सभासदों ने पूर्व में एक शिकायत पत्र दिया था। जिसमें इन लोगों का आरोप है कि जमानिया नगर पालिका इलाके में जो पूर्व में आमजन के सुविधा के लिए मूत्रालय बनाए गए हैं।

उन्हीं मूत्रालयों का नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा टेंडर करके लगभग 30 से ₹35 लाख का भुगतान करा लिया गया है इसके साथ ही वार्ड नंबर 18 प्रशांत नगर में 17 लाख 70 हजार की लागत से नाला बनाने का टेंडर निकाला गया है जबकि प्रशांत नगर में नाला पहले ही बनाया जा चुका है ।इनका कहना है कि नाला बनवाने के बाद अध्यक्ष अपने चाहेते फर्म केजीएन एंटरप्राइजेज को लाभ पहुंचाने के लिए बाद में टेंडर कराया जा रहा है यह फॉर्म अभी कुछ दिन पहले ही नगर पालिका में रजिस्टर्ड कराया गया है इन लोगों ने आज जिला अधिकारी से इस मामले की जांच करा कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। देखना होगा कि आगे क्या कार्यवाही की जाती है।

INPUT BY- ALOK SHRIVASTAVA