31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्तार अंसारी की पत्नी पर आफत, जब्त होगी 3.76 करोड़ की सम्पत्ति

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। डीएम ने इसके आदेश भी दे दिए है।

2 min read
Google source verification
Mukhtar Ansari Wife illeagal Property confiscated

Mukhtar Ansari Wife illeagal Property confiscated

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब पत्नी अफ्शां अंसारी पर आफत आई है। दरअसल, गैर कानूनी तरीके से कब्जा की गई अवैध सम्पत्ति कुर्क की जाएगी। जिलाधिकारी मऊ के अनुसार जिले में अवैध संपत्ति कुर्क करने के लिए अभियान चल रहा है। कुल 3.76 करोड़ की सम्पत्तियां जब्त होंगी।

जिलाधिकारी अरुण कुमार के अनुसार गैंगेस्टर एक्ट के तहत गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के युसूफपुर निवासी अफ्शां अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है। आराजी संख्या 70 में रकबा 235 एयर मौजा शेखपुर परगना व तहसील सदर, जनपद गाजीपुर में स्थित है। उस जमीन को कुर्क करने के आदेश जारी किए। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग तीन करोड़ 76 लाख रुपये है। अफ्शां अंसारी के खिलाफ जनपद गाजीपुर के कई थानों के अलावा जनपद मऊ में भी थाना सरायलखंसी एवं थाना दक्षिण टोला में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों का कहना है कि कुर्क की जाने वाली जमीन अफ्शा अंसारी द्वारा अवैध रूप से कमाए गए धन से क्रय की गई थी।

यह भी पढ़े -दंगा फॉलोअप: जब एसआईटी ने परिवार से कहा, 3 बुलडोजर हैं सोच लो क्या करना है तो खुद पहुंच गया आरोपी

अवैध कार्यों की तैयार होगी सूची

जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध सम्पत्तियों और माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इनकी समपत्तियों की सूची तैयार करके सम्पत्ति जब्त होगी। साथ ही अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल व अचल संपत्तियों के विरुद्ध भी अभियान चलेगा। जनपद में ऐसे सभी लोगों का चिह्नीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो अवैध कार्यों में लिप्त है। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने के पर्याप्त आधार मौजूद है।

यह भी पढ़े - यूपी में 52 साल बाद सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज, मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया

Story Loader