19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: BBC Documentary पर प्रवीण तोगड़िया बोले-BBC को गोधरा कांड पर भी डाक्यूमेंट्री बनाना चाहिए

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार शाम गाजीपुर पहुंचे। तोगड़िया ने देश की बढ़ती आबादी पर भी चिंता जताई।

2 min read
Google source verification
ram.jpg

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार शाम गाजीपुर पहुंचे। यहां पर उनके कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “राममंदिर निर्माण आंदोलन के बाद राजनीति का ‌हिंदूकरण हो गया है। इसे उन्होंने आंशिक जीत बताया है।

“हर हिन्दू को सुंदर घर मिलना चाहिए”
तोगड़िया ने कहा, “बीबीसी को डाक्यूमेंट्री बनाने का अधिकार है। बीबीसी को गोधरा ट्रेन कांड पर भी डाक्यूमेंट्री बनानी चाहिए। जैसे भगवान राम को सुंदर मंदिर मिला। ठीक वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिलना चाहिए। इसके लिए हम हिन्दू ही आगे का लक्ष्य रखकर काम कर रहे हैं।”

“कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए श्रीरामचरितमानस का विरोध कर रहे हैं”
तोगड़िया ने कहा, “संगठन इस बात को लेकर भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिले।” रामचरितमानस को लेकर तोगड़िया ने कहा, “कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए राम और श्रीरामचरितमानस का विरोध कर रहे हैं। करोड़ों लोगों के दिल में राम और रामचरितमानस है। किसी एक व्यक्ति के कुछ करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

50 वर्ष बाद खतरे में पड़ जाएगा राम मंदिर- तोगड़िया
तोगड़िया ने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि जनसंख्या कानून बनाकर जनसंख्या असन्तुलन रोका जाना चाहिए। अगर ऐसा नही किया गया तो 450 वर्ष के बाद बन रहा राम मंदिर 50 वर्ष बाद खतरे में पड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: कानपुर में देर से घर आई पत्नी, पति ने किया सवाल तो चेहरे पर फेक दिया तेजाब

तोगड़िया से सवाल किया गया कि योगी सरकार के बुलडोजर नीति को शांति का प्रतीक माना जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं तलवार को भी शांति का प्रतीक मानता हूं और आर्मी के हाथ में मिसाइल है उसे भी मैं शांति का प्रतीक मानता हूं क्योंकि आर्मी के हाथों में तलवार और मिसाइल है तभी युद्ध रुकेगा।