28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: कानपुर में देर से घर आई पत्नी, पति ने किया सवाल तो चेहरे पर फेक दिया तेजाब

कानपुर में एक पत्नी ने पति के चेहरे पर तेजाब फेक दिया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 30 Jan 2023, 6:14 PM IST

thtgfyh.jpg

कानपुर में पति ने बीवी से देर रात को घर आने की वजह पूछी। इतनी सी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। पत्नी ने पति पर तेजाब फेंक दिया। घटना में पति का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। पीड़ित पति ने मामले में कलक्टरगंज थाना पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने पीड़ित को उर्सला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कानपुर के कलेक्टरगंज का है। पीड़ित का नाम डब्बू गुप्ता है। डब्बू ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को उनकी पत्नी पूनम देर रात 12 बजे घर पहुंची थी।

बाथरूम से तेजाब की बोतल निकाल कर लाई थी
उसने पूछा कि इतनी रात में कहां से आ रही हो तो वह भड़क गई। इसके बाद पत्नी ने हाथ उठाया तो उसने भी थप्पड़ मार दिया। इससे वह गुस्से में आ गई और बाथरूम से तेजाब की बोतल उठा ले आई। इसके बाद डब्बू के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में डब्बू का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, सीएम लिखे -मिस्टर 360°

पुलिस ने इस मामले में डब्बू गुप्ता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस बीच मोहल्ले वासियों ने बताया गया कि डब्बू नशेबाज किस्म का आदमी है। अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच मारपीट और विवाद होता रहता है।

अक्सर मारपीट होती रहती है घर में
शनिवार को भी मारपीट की घटना सामने आई थी। इसके बाद में तेजाब फेंकने की बात डब्बू ने ही मोहल्लेवासियों को बताई। इस मामले में आरोपी पत्नी के जानकारी दी गई कि पति नशेबाजी का आदी है। इस वजह से घर में अक्सर मारपीट होती रहती है। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

अपनी बात से पलट गया डब्बू
एसिड फेकने का आरोप लगाने वाला पति अब अपनी बात से पलट गया है। पत्नी को जब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वो और उसकी मां का कहना है कि उसके ऊपर गर्म पानी गिर गया था। यानी अब वो अपनी पत्नी को बेकसूर बता रहा है।