
सूर्यकुमार यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर मुलाकात की। सीएम योगी इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है। मुख्यमंत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सरकारी आवास, लखनऊ में युवा और ऊर्जावान स्काई मिस्टर 360° के साथ।"
दोनों देशों के कप्तानों से मुलाकात किए सीएम योगी
सीएम योगी रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्धाटन किए थे। सीएम ने दोनों देशों के कप्तानों से मुलाकात भी की थी।
सीएम योगी स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया था। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की थी। तस्वीर में मुख्यमंत्री कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ हैं। उन्होंने लिखा, "हार्दिक बधाई" तस्वीर में पांड्या और सीएम योगी के अलावा राजीव शुक्ला भी हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली। भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हाराया था।
Updated on:
30 Jan 2023, 4:01 PM IST
Published on:
30 Jan 2023, 4:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.