1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर अस्पताल में इंजेक्शन लगने से हुई महिला की मौत, परिवार वालों ने जमकर किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में डॉक्टरों की लापरवाही सामने देखने को मिली। जहां एक गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत का आरोप परिवार वालों ने लगाया। इस मामले पर परिवार की ओर से पूरे दिन प्रदर्शन चलता रहा। अब परिवार वाले डॉक्टरों पर एफ़आईआर कराने के लिए अड़े हुए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 6 Oct 2022, 8:31 PM IST

Symbolic pics of Hospital To Show Ghazipur Protest on Death

Symbolic pics of Hospital To Show Ghazipur Protest on Death

गाजीपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित होने वाला जिला अस्पताल के महिला वार्ड में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एक महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे।

गाजीपुर के करंडा ब्लॉक निवासी 'लिलापुर गांव' में सावित्री देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी दशरथ को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिसके इलाज के लिए उनकी पुत्री व अन्य परिजनों ने जिला अस्पताल में 5 अक्टूबर से ही इलाज चल रहा था। जिसमें 6 तारीख को दोपहर लगभग 1:00 बजे डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाया गया, इंजेक्शन लगाने के करीब आधे घंटे बाद महिला की मौत हो गई।

यह भी पढे: राजस्थान की राजनीति में Yogi आदित्यनाथ की एंट्री, बोले -सनातन धर्म ही सही रास्ता दिखाएगा


गाजीपुर के अस्पताल में हुई इस मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप लगाया मृतका के परिजन मनचंदा उपाध्याय ने बताया कि, उनकी चाची ठीक-ठाक थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर एसप चौधरी एक साथ 4 इंजेक्शन लगाया और परिजनों से बताया कि, इन्हें अब जग आएगा मौत परिजन भी आधे घंटे तक मरीज के ऊपर नहीं कहा लेकिन जब उनके शरीर में कोई हरकत नहीं देखा। तब उन लोगों ने मरीज को उठाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी, अब परिवार वालों ने इस घटना पर एफ़आईआर की बात कहकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढे: यूपी सरकार को 3 हज़ार 123 करोड़ का फायदा, शराब बेचकर हुई जोरदार कमाई, वित्त मंत्री ने जारी किया डाटा

वह इस मामले की जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा मौके पर पहुंचे साथ ही उनके साथ कई अन्य डॉक्टर भी पहुंचे। मृतका के परिजनों से बातचीत करते हुए डॉक्टर आनंद मिश्रा ने पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में कराने का बात कही। लेकिन परिजन उनकी बातों को सुनने की बजाय अपनी जिद पर कायम रहे। जबकि इस मामले पर अस्पताल की ओर से पुलिस बुला ली गई है। मामले पर जिला प्रशासन भी निगाहें बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश