1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार को 3 हज़ार 123 करोड़ का फायदा, शराब बेचकर हुई जोरदार कमाई, वित्त मंत्री ने जारी किया डाटा

उत्तर प्रदेश को पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा मुनाफा हुआ है, जिसमें इस बार सरकार को कुल 3 हज़ार 123 करोड़ रु का अतिरिक्त राजस्व मिला है। सरकार के बढ़े हुए मुनाफे की जानकारी देने के लिए यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया से बातचीत की। सरकार को सबसे ज्यादा आमदनी शराब बेचकर हुई। जो कि पिछले साल के मुक़ाबले कहीं ज्यादा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 6 Oct 2022, 7:50 PM IST

Symbolic Pics of Yogi Adityanath with Finance Minister Suresh Khanna

Symbolic Pics of Yogi Adityanath with Finance Minister Suresh Khanna

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 के सितम्बर माह में कुल रू 14661.89 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वर्ष 2021-22 के सितम्बर माह में रू 11538.16 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह सितम्बर में गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष रू 3123.73 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 के माह अगस्त में मुख्य राजस्व वाले मदों में रु0 13024.46 करोड़ की प्राप्ति हुयी थी जो निर्धारित लक्ष्य रु 17010.60 करोड़ के सापेक्ष 76.6 प्रतिशत है। माह सितम्बर में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रु 16285.48 करोड़ के सापेक्ष प्राप्ति 90 प्रतिशत है। इस प्रकार माह अगस्त की तुलना माह सितम्बर में रु 1637.43 करोड़ अधिक की प्राप्ति हुयी है।

योगी सरकार ने जीएसटी से कमाया प्रॉफ़िट

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में कुल रू 4746.57 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष सितम्बर, 2021 के माह में प्राप्ति रू 4290.92 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में रू0 4623.30 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू0 2200.40 करोड़ थी। उन्होने बताया कि वैट के अंतर्गत माह सितम्बर, 2022 में प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रु0 2911.40 करोड़ के सापेक्ष 158.8 प्रतिशत है।

शराब बेचकर सबसे ज्यादा फायदा कमाया
सुरेश खन्ना ने बताया कि, आबकारी के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में कुल रू0 2536.38 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2021 में प्राप्ति रू 2559.85 करोड़ थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू 1978.84 करोड़ है। जबकि सितम्बर 2021 में प्राप्ति रू 1801.30 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू 593.32 करोड़ है। जबकि सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू 520.12 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 में प्राप्ति रू0 183.48 करोड़ है जबकि वर्ष माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति रू 165.57 करोड़ थी।

यह भी पढे: किडनैप करके गैंगरेप: पुलिस ने FIR से आरोपियों का नाम हटाया, जब SP ने लड़की को डांटकर भगाया तो फांसी लगाकर दी जान

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 45990.43 करोड़ के सापेक्ष रू0 31490.75 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 68.5 प्रतिशत है। वैट के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के सितम्बर माह तक निर्धारित लक्ष्य रू0 15678.76 करोड़ के सापेक्ष रू0 16095.76 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 102.7 प्रतिशत है। इसी प्रकार आबकारी के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 25036.96 करोड़ के सापेक्ष रू0 18509.46 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो 73.9 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2022 तक निर्धारित लक्ष्य रू0 15154.70 करोड़ के सापेक्ष रू0 12404.48 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 81.9 प्रतिशत है।

यह भी पढे:राजस्थान की राजनीति में Yogi आदित्यनाथ की एंट्री, बोले -सनातन धर्म ही सही रास्ता दिखाएगा

इसी प्रकार परिवहन के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के सितम्बर माह तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य रू 5144.16 करोड़ के सापेक्ष रू0 4164.18 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 80.9 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह सितम्बर तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य रू0 1944 करोड़ के सापेक्ष रू0 1249.91 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 64.3 प्रतिशत है।