28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी की मौत के 17 घंटे बाद प्रेमिका ने मौत को लगाया गले, जानिए अधूरी मोहब्बत की दर्दनाक दास्तान

गोंडा में प्रेम प्रसंग की एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां प्रेमी की मौत के 17 घंटे बाद प्रेमिका ने फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। जिससे एक ही गांव में दो परिवारों में कोहराम मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 24 Jul 2025, 9:25 AM IST

gonda

मृतक प्रेमी युगल की फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली प्रेम प्रसंग की घटना सामने आई है। तरबगंज थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में 18 वर्षीय युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने के करीब 17 घंटे बाद 14 साल की किशोरी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस दोहरी मौत से गांव में मातम पसरा है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव लोनियनपुरवा में मंगलवार की रात गांव के एक आम के पेड़ से सूरज चौहान का शव लटकता मिला था। बताया जा रहा है कि गांव में उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और रात को खुदकुशी कर ली। अपने प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने प्रेमी की मौत के 17 घंटे बाद अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद से गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। सूरज के पिता बाले चौहान का आरोप है कि उनके बेटे के साथ गांव वालों ने मारपीट की थी। उधर, मोहिनी की मां का कहना है कि पुलिस की धमकी से उनकी बेटी डर गई थी। पुलिसवालों ने उन पर सूरज की मौत के लिए दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की बात कही थी। जिससे घबराकर बेटी ने यह कदम उठा लिया।

दोनों परिवार की विरोध के चलते प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले


थानाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी विरोध के चलते पहले युवक और फिर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन अब एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। जिससे मामला और उलझ गया है। गांव में दबी जुबान में लोग इसे अधूरी मोहब्बत की दर्दनाक दास्तान कह रहे हैं।