
आधार केंद्र फोटो जेनरेट AI
Aadhar Center: ग्रामीण क्षेत्रों में अब आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंचायतीराज विभाग ने देवीपाटन मंडल के चार जिलों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की 200 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नागरिकों को डिजिटल और सरकारी सुविधाएं सुलभ कराना है।
Aadhar Center: पंचायती राज विभाग ने विभाग उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से 50-50 ऐसी पंचायतों की सूची मांगी है। जो अपनी आय स्वयं सृजित करने में सक्षम हैं। और बेहतर काम कर रही हैं। इन पंचायतों में पहले से संचालित सामान्य सेवा केंद्रों पर अब आधार से जुड़ी सेवाएं भी दी जाएंगी। इन केंद्रों का संचालन पंचायत सहायक करेंगे। जिन्हें आधार पंजीकरण और संशोधन के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
गांवों में आधार केंद्र न होने के कारण लोगों को अब तक नामांकन, सरकारी योजनाओं के आवेदन और संशोधन जैसे कार्यों के लिए शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने संबंधित जिलों के डीपीआरओ से प्रस्तावित पंचायतों की सूची निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
Updated on:
28 Jul 2025, 9:16 AM IST
Published on:
28 Jul 2025, 9:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.