24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda :अंबेडकर प्रतिमा पर किसने फेंका कीचड़, मौके पर पहुंचे अधिकारी, पल भर में ऐसे खुला राज

Gonda : पुलिस को अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पल भर में राज खोल दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।    

2 min read
Google source verification
screenshot_20230822-132111_whatsapp.jpg

यूपी डायल 112 को अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने की खबर मिली। यह जानकारी तत्काल पुलिस के बड़े अधिकारियों से साझा की गई। अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पल भर में अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ कैसे पहुंचा, इसका राज खुल गया। ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा को साफ कराया गया।

यूपी के गोंडा जिले के गांव भदुवा तरहर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। अंबेडकर जयंती के अवसर पर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ लगा था। प्रतिमा पर कीचड़ फेक जाने की खबर जंगल में आज की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। देश के संविधान निर्माता के प्रतिमा पर कीचड़ की खबर मिलते ही डायल 112 पुलिस ने इसकी सूचना अधिकारियों को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कल नाग पंचमी का त्यौहार था। चौराहे पर बच्चे गुड़िया पीटने आए थे। इसी दौरान बच्चों में आपसी विवाद होने लगा। विवाद के बाद बच्चों ने एक दूसरे पर कीचड़ फेंका। बच्चों की इस लड़ाई में कुछ कीचड़ अंबेडकर प्रतिमा और मंदिर पर भी पड़ा। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंचकर तत्काल उसे साफ कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि थाना कोतवाली देहात के गांव भदुवा तरहर में डायल 112 को सूचना मिली कि उनके गांव में जो बाबा साहब की प्रतिमा लगी थी। उस पर किसी ने कीचड़ फेंक दिया है। इस सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारियों ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कल नाग पंचमी का त्यौहार था। चौराहे पर बच्चे गुड़िया पीटने आए थे। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। उन लोगों ने एक दूसरे पर कीचड़ फेंका यही कीचड़ बाबा साहब की प्रतिमा पर भी लग गया। ग्रामीणों के सहयोग से बाबा साहब की प्रतिमा को साफ कर दिया गया। उसमें कोई टूटा फूटा नहीं है। वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस प्रकरण में जांच की जा रही है, कि अन्य कोई बात और तो नहीं है।