6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानवता हुई शर्मसार, घण्टों तड़पने के बाद नहीं आई एंबुलेंस, चारपाई पर लादकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

मानवता हुई शर्मसार, घण्टों तड़पने के बाद नहीं आई एंबुलेंस,चारपाई पर लादकर घायल को पहुंचाया अस्पताल
2 min read
Google source verification

गोंडा

image

Ruchi Sharma

Nov 26, 2018

gonda

मानवता हुई शर्मसार, घण्टों तड़पने के बाद नहीं आई एंबुलेंस, चारपाई पर लादकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

गोण्डा. जिले में आज स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। तरबगंज क्षेत्र में मोटरसाइकिल से जा रहे पति पत्नी का कार से एक्सीडेंट हो गया जिससे पति का पैर फ़्रैक्चर हो गया और बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया, पर वहां से जवाब मिला कि एम्बुलेंस नहीं है स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तत्काल चारपाई पर लिटाया और कंधे पर लादकर पास के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला

मामला थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर तरबगंज रोड पर पेट्रोल के सामने एक बाइक सवार पति पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे पति का पैर टूट गया है, जो सड़क पर तड़प रहा था आस पास के लोग दौड़ कर एम्बुलेंस को सूचित किया तो एंबुलेंस न होने की बात कही गयी तो लोगो ने घायल की जान बचाने के लिये चारपाई पर लाद कर करीब डेढ़ किमी दूर सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कर दिया। जिससे घायल की जान बच गयी, यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर अपर स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि ये मामला बहुत ही संवेदनशील है मेरे संज्ञान में आया है, एम्बुलेंस प्रभारी और वहां के चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है, कार्रवाई की जाएगी।

यह पहली घटना नहीं है

जिले में सरकारी एंबुलेंस की स्थित बद से बदतर बनी हुई है अधिकांश एम्बुलेंस कबाड़ में तब्दील हो गयी है, दरवाजे टूट गए है जुगाड़ से बंधे है। एे सी किसी में चलती नही है,अधिकांश के शीशे भी टूटे है जो ठंडक होने के बावजूद एम्बुलेंस के मरीज कांप जाते है। एम्बुलेंस की सीटें भी टूटी हुई है वही वाहन में उपलब्ध होने वाले फस्ट ऐड बॉक्स भी राम भरोसे है।

घायल ने धन्‍यवाद

अस्‍पताल पहुंचने के बाद घायल का समय से इलाज हो जाने से जान बच जाने पर लोगों का अभार व्‍यक्‍त किया और लोगों ने सरहना की।