
करनैलगंज सरयू घाट से जल लेकर जाते नंगे पैर शिव भक्त फाइल फोटो
Gonda Kajari Teej: कजरी तीज पर इस बार गोण्डा में करीब 12 लाख श्रद्धालुओं और कांवरियों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 12 सितंबर दोपहर से 15 सितंबर सुबह तक कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। ऐसे में अगर आप गोण्डा, करनैलगंज, अयोध्या, बहराइच या बलरामपुर की ओर जाने वाले हैं तो निकलने से पहले नया रूट जरूर जान लें। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात का खास प्लान तैयार किया है।
प्रशासन के मुताबिक यातायात डायवर्जन 12 सितंबर की दोपहर 12 बजे से 15 सितंबर की सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान बड़गांव चौराहा, गुरु नानक चौराहा और अम्बेडकर चौराहा से करनैलगंज जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। हालांकि बड़गांव चौराहा से बलरामपुर, उतरौला और अयोध्या-मनकापुर की ओर हल्के वाहन जा सकेंगे।
गोण्डा शहर में भारी मालवाहक वाहनों और ट्रकों का प्रवेश भी इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेगा। जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को स्थिति के अनुसार बलरामपुर, उतरौला या नवाबगंज-लोलपुर के रास्ते से जाने की अनुमति दी जाएगी। बाराबंकी से बलरामपुर जाने वाले भारी वाहन जरवल रोड-कैसरगंज-पयागपुर-श्रावस्ती होकर जाएंगे। वहीं बलरामपुर और उतरौला से लखनऊ जाने वाले वाहन श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर-कैसरगंज-जरवल रोड होकर बाराबंकी पहुंचेंगे।
लखनऊ और बाराबंकी से गोण्डा आने वाले हल्के वाहन जरवल रोड, भंभुआ, भौरीगंज, परसपुर और डेहरास होकर पहुंचेंगे। लखनऊ से आने वालों के लिए अयोध्या-लोलपुर का रास्ता भी विकल्प रहेगा। गोण्डा से लखनऊ जाने वाले वाहन नवाबगंज-अयोध्या होकर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अम्बेडकर चौराहा-जेल होकर गुजरेंगे।
रोड-डेहरास-परसपुर-भौरीगंज-भंभुआ-जरवल रोड वाला रास्ता इस्तेमाल किया जा सकेगा।इसके अलावा सरयू घाट करनैलगंज से गोण्डा-बड़गांव, करनैलगंज-आर्यनगर, खरगूपुर-आर्यनगर और गोण्डा-बहराइच मार्ग पर भी निर्धारित समय में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कजरी तीज के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। सफर के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
Updated on:
04 Sept 2026 05:45 pm
Published on:
04 Sept 2026 05:45 pm
