4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ऐसा भोजनालय जहां 10 रुपए में भरपेट स्वादिष्ट भोजन, खाने वाले लोगों की जुटती भारी भीड़ इन पर नहीं महंगाई का असर

गोंडा प्रदेश के गोंडा जनपद में एक ऐसा भोजनालय जहां सभी लोगों के लिए महज 10 रुपए में भरपेट भोजन दिया जाता है। भोजन में दाल चावल रोटी सब्जी चार प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं। टेंट के नीचे चल रहे इस भोजनालय में सुबह से शाम तक लगी रहती है लोगों की भीड़ यहां पर बड़े चाव के साथ लोग भोजन करते किसी भी समय मिल जाएंगे।  

2 min read
Google source verification
img-20220326-wa0000_1.jpg

मुख्यालय के रेलवे प्लेटफार्म से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित जय नारायण चौराहा पर अभी हाल में 5 लोगों ने मिलकर इसकी शुरुआत की है। दिल में समाज सेवा के साथ बिजनेस की एक नई आईडिया के तहत काम किया जा रहा है। यहां पर गरीब अमीर जाति धर्म जैसा कोई बंधन नहीं है। कोई भी व्यक्ति यहां पर 10 देकर के भरपेट भोजन कर सकता है। मां अन्नपूर्णा नाम से चल रहे इस भोजनालय के संचालक सुमेश तिवारी ने बताया कि हम पांच साथियों ने मिलकर इसकी शुरुआत की है। मुझे ऐसा महसूस हुआ किस शहर में दैनिक काम करने वाले लोग सुबह अपने घर से खाना खाकर निकलते हैं। लेकिन उन्हें दोपहर में भोजन इसलिए नसीब नहीं हो पाता है उनके पास इतनी कमाई नहीं है कि वह महंगे होटलों में जाकर भोजन कर लें क्योंकि वह जितना पगार पाते हैं। उतने का वहां भोजन मिलेगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा हम लोगों का उद्देश्य इसे आजीवन चलाने का है। भविष्य में हम इसका और विस्तार करेंगे। प्रारंभ के समय में कुछ कठिनाइयां जरूर आ रही हैं। उनसे भी निपटा जा रहा है। इनका कहना है कि टेंट लगाकर चला रहे इस भोजनालय में रेल विभाग व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। लेकिन जमीन चाहे जिसकी हो हम कोई पक्का निर्माण ना कर रहे हैं। सिर्फ टेंट लगाकर लोगों को 10 रुपए में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। 10 रुपए का जो चार्ज लिया जा रहा है। उसी से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। यदि कुछ पैसा कम पड़ता है। तो हम वह हमारे सहयोगी इसे अपने जेब से पूरा करते हैं। इसके लिए हम किसी से चंदा या दान भी नहीं लेते है। हमने बीते 5 मार्च से इसकी शुरुआत की है। व्यवधान कुछ भी आए। हम लोगों को 10 रुपए में भोजन उपलब्ध कराते रहेंगे। हमारे सहयोगियों में ओम प्रकाश शर्मा अमरजीत नाग रवी जयसवाल एवं राजू गुप्ता शामिल है। हम लोग इसके लिए स्वयं भी मेहनत करते हैं। ऐसा करने से हमें बहुत ही आत्म संतोष मिलता है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सिर्फ गोंडा ही नहीं पूरे प्रदेश में व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी।