
देवीपाटन मंडल की 20 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने 17 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन अभी देवीपाटन मंडल क्या पूरे उत्तर प्रदेश में आप का प्रदर्शन ना के बराबर रहा। यहां की 17 विधानसभा सीटों में गोंडा की मनकापुर तथा बहराइच जनपद की सदर व वलहा विधानसभा सीट को छोड़ दिया जाए तो इनके प्रत्याशी एक हजार के आंकड़े को भी नहीं छु पाए। बहराइच विधानसभा में रजत चौरसिया को 1122 मत मिले जबकि बल्हा प्रत्याशी कांति को 2650 तथा मनकापुर के अविनाश चंद्र को 2054 मत मिले थे। इस तरह बलहा सीट को छोड़ दिया जाए तो इनके प्रत्याशी सभी विधानसभाओं में नोटा से हार गए। वर्ष 2017 के आंकड़ों पर गौर करें तो 2022 विधानसभा चुनाव में देवीपाटन मंडल में नोटा ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। मंडल की 20 विधानसभा सीटों में नोटा को कुल 45958 लोगों ने नोटा को चुना है।
आम आदमी प्रत्याशी व उन्हें मिले मत
विधानसभा गोंडा सदर अजय कुमार कुल मिले मत 640 विधानसभा कटरा विजय प्रजापति 725 करनैलगंज विधानसभा विश्वास सिंह 467 तरबगंज विधानसभा जसवंत सिंह 445 मेहनौन विधानसभा राजेश तिवारी 583 मनकापुर अविनाश चंद्र 2054 गौरा संजय कुमार पाठक 364 बहराइच सदर विधानसभा सीट रजत चौरसिया 1122 नानपारा तनवीर अशरफ 666 महसी बुधराम 722 कैसरगंज मोहम्मद सलमान 370 बलहा कांति 2650 बलरामपुर जनपद सदर विधानसभा सीट उदय चंद 408 तुलसीपुर अलाउद्दीन 761 उतरौला मुस्ताक अहमद 316
विधानसभा वार नोटा के आंकड़े
गोंडा सदर विधानसभा सीट 989 कटरा 2001 करनैलगंज 2399 तरबगंज 2408 मेहनौन 1971 मनकापुर 3325 गौरा 1361 बहराइच जनपद सदर सीट 2067 नानपारा 2403 मटेरा 2769 महसी 2264 पयागपुर 2322 कैसरगंज 2465 बलहा 2489 बलरामपुर जनपद सदर विधानसभा 2365 गैसड़ी 1744 तुलसीपुर 2228 उतरौला 1609 श्रावस्ती विधानसभा सीट 2198 भिनगा 3551 इस तरह देखा जाए तो गोंडा जिले की मनकापुर विधानसभा में तथा बहराइच जनपद की बलहा विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने सबसे अधिक नोटा का प्रयोग किया मनकापुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री का क्षेत्र रहा है यहां पर भी नोटा ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
Published on:
17 Mar 2022 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
