
Murder In Affair कोतवाली देहात क्षेत्र में एक प्रेमी, प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसकी भनक प्रेमिका के पति को लग गई। वह मौके पर पहुंच गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसने आपा खो दिया। दोनों पर बांके से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Murder In Affair बहराइच जिले के कोतवाली देहात के गांव ककरा में दो दिन पहले पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा। पति ने बांके से पत्नी और उसके प्रेमी पर वार कर दिया। प्रेमी के रात में मौत हो गई। जबकि प्रेमिका घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक लल्लू (33) पुत्र सूबेदार का प्रेम प्रसंग गांव निवासी सुशीला पत्नी सुरेन्द्र के साथ चल रही है। प्रेम प्रसंग लगभग तीन वर्ष से चल रहा है। इसका सुशीला के पति सुरेंद्र विरोध करता रहा है। इसके बाद भी प्रेमी लल्लू का प्रेमिका के घर आना जाना लगा रहा। इसी क्रम में प्रेमी अपने प्रेमिका के घर पहुंच गया। शुक्रवार की रात एक बजे पत्नी के साथ प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमिका का पति आपा खो बैठा। उसने रात को ही पत्नी और उसके प्रेमी पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिया। प्रेमी लल्लू की रात में ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोतवाल बोले- मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार
सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया गांव पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा जांच की गई। घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। प्रेमिका के पति ने ही उसके प्रेमी को बांके से काटकर हत्या की है जांच चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर बांका बरामद कर लिया गया है।
प्रधान बोले, कई बार समझाया गया पर नहीं माना
ककरा गांव के ग्राम प्रधान रामू ने बताया कि मृतक लल्लू के तीन पुत्र हैं। उसका प्रेम प्रसंग गांव निवासी महिला से चल रहा था। कई बार समझाया गया। इसके बाद भी वह नहीं माना, अंत में उसकी हत्या कर दी गई।
Published on:
09 Jul 2023 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
