
एक सिपाही की ड्यूटी के दौरान अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। ड्यूटी पर साथ में लगे पुलिसकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूलतः संतकबीर नगर जनपद के थाना महुली के ग्राम देईसड़ निवासी मस्तराम शर्मा 2018 बैच के सिपाही थे। उनकी तैनाती बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा चौकी में थी। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर से शिव बारात निकलना था। जिसके लिए सिपाही की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई थी। शिव बारात निकलने के दौरान मंदिर के सामने खड़ा सिपाही अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी पुलिस कर्मी उठाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि सिपाही को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।
पुलिस लाइन में दी गई सलामी
मृतक सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव पुलिस लाइन लाया गया। यहां पर सिपाहियों ने सलामी दी। अपने जवान को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शव को कंधा दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, नगर राजीव सिसोदिया समेत अन्य मौजूद रहे।
Published on:
20 Feb 2023 06:36 pm

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
