6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

lok sabha election 2024: यूपी की इन सीटों पर हो सकते नए प्रयोग, चौका सकती बीजेपी प्रत्याशियों की की आने वाली सूची?

lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। बीजेपी ने अपने 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऐसा माना जा रहा है, कि बीजेपी की आने वाली सूची सबको चौका सकती है।

2 min read
Google source verification
lok sabha election 2024 BJP candidate list

मेनका गांधी, वरुण गांधी, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य

lok sabha election 2024 बीजेपी ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया है। पार्टी ने 44 सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट देकर एक बार फिर दांव लगाया है। अब शेष बची 29 सीटों में से 5 सीटे अपना दल यस, राष्ट्रीय लोकदल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सहयोगी दलों को दे दी है। ऐसा माना जा रहा है की 24 सीटों में से अधिकतर सीटों पर बीजेपी नए प्रयोग कर सकती है। इस बात की चर्चा जोरो पर है। कि प्रत्याशियों की आने वाली दूसरी सूची सबको चौंका सकती है।

lok sabha election 2024: बीजेपी की 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद अब बची अधिकतर लोकसभा सीटों पर वर्तमान सांसदों के टिकट कटने की चर्चा राजनीतिक इलाकों में तेजी से होने लगी है। पार्टी ने कुछ मंडलों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि उसी मंडल में कुछ सीटों को होल्ड कर दिया गया है। मसलन देवीपाटन मंडल में गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पर तीसरी बार भरोसा जताया है। वही श्रावस्ती लोकसभा सीट पर राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपरेन्द्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि देवीपाटन मंडल की कैसरगंज लोकसभा सीट पर नाम की घोषणा न होने से राजनीतिक इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। फिलहाल बृजभूषण सिंह के टिकट को लेकर संसय बरकरार है। कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नारायण पांडे और अजय सिंह के नाम पैनल में भेजे जाने की चर्चा है। सूत्रों की माने तो जहां पर कोई पेच है। या फिर प्रत्याशी बदला जाना है। उसी सीट पर पार्टी ने होल्ड लगाया है।

बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से बीजेपी को कैंडिडेट की तलाश है। जबकि सांसद अक्ष्यवरलाल गौड़ अपने परिवार में टिकट दिलाना चाहते हैं।

यूपी में बीजेपी ने उन सीटों पर अभी ऐलान नहीं किया है जहां पर सबकी निगाहें टिकी थी। इनमें पीलीभीत सीट से वरुण गांधी, सुलतानपुर सीट से मेनका गांधी, कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह, बदायूं सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में अपना प्रत्याशी बनाएगी। इस बात पर संशय बरकरार है।