17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण सिंह बोले- राहुल गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कहां कि स्वामी प्रसाद मौर्य राहुल गांधी बीजेपी के स्टार प्रचारक है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कह दी ये बात  

2 min read
Google source verification
Brij Bhushan Singh BJP MP

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

गोंडा जिले के तरबगंज तहसील के एक गांव में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई बड़े बयान दिए। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में आने के सवाल पर सांसद ने सीधे तौर पर कोई जवाब न देकर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य और राहुल गांधी यह दोनों लोग बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। यह जब भी सनातन धर्म के खिलाफ कोई बात बोलते हैं। इसका सीधा फायदा बीजेपी को होता है।

यह भी पढ़े: weather alert: मौसम विभाग की नई चेतावनी, 23 जिलों में कल से 3 दिनो तक आंधी तूफान मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश

गोंडा जिले के बभनजोत ब्लॉक के एक गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस देश में कोई माने या ना माने राहुल गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म या कह लीजिए कि हिंदू धर्म के प्रति अनादि काल से आस्था है। कहां कि जो मुस्लिम धर्म बना उसका इतिहास 14 सौ वर्ष का है। यहां के अधिकांश मुसलमान जो है सनातन से ही निकले है। कुछ गलतियां और कुछ परिस्थितियों के कारण वह मुस्लिम हो गए। उन्होंने कहा कि सनातन है, सनातन रहेगा। ऐसी स्थिति में राम और शिव के अस्तित्व को ना मानना यह जब बात उनके मुंह से निकलती है। तो बीजेपी को ही फायदा होता है। जब उनसे कहा गया कि क्या राम लहर चल रही है। बीजेपी इस बार कितनी सीटे लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि इस बार तो लड़ाई ही समाप्त हो गई है। अब बीजेपी को कोई चुनौती नहीं है। गोंडा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने श्रेया वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के ऊपर टिप्पणी करने नहीं आए हैं।