
प्रबुद्ध जनों से संवाद करते सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। अपने कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन किया। गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद किया। तथा श्रावस्ती एयरपोर्ट और केजीएमयू सैटलाइट सेंटर के अतिशीघ्र संचालन की बात कहा।
बलरामपुर के दौरे पर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद किया।उन्होंने जनपद के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की। कहा कि प्रबुद्धजन सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्हें चिन्हांकित किया जाए। शासन स्तर पर जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी डॉक्टर्स, प्रोफेसर एवं अन्य प्रबुद्धजन अपनी योग्यता का लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचाएं।
आमजन तक जरूर पहुंचाएं अपनी विशेषज्ञता का लाभ : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न वर्गो के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करते हुए सीएम योगी ने उनसे आग्रह किया कि वो जिस भी फील्ड के विशेषज्ञ हैं। उसका लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचाएं। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने डॉक्टरों से संवाद करते हुए कहा कि वो प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए भी जन कल्याण का कार्य करते रहें। जो लोग भी जरूरतमंद हैं। उनकी मदद करें। जिस किसी को भी इलाज में सरकारी योजना का लाभ दिलाने की आवश्यकता हो, उसके लिए प्रयास करें। शासन की ओर से जन आरोग्य, आयुष्मान समेत तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। इनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में आप अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुख्यमंत्री ने अपील की कि वो न सिर्फ सरकार की योजनाओं का प्रचार करें। बल्कि अन्य लोगों को भी जोड़ें। इसके अतिरिक्त सीएम ने रिटायर्ड शिक्षकों, प्रोफेसर्स, किसानों, एफपीओ से जुड़े लोगों एवं खिलाड़ियों समेत सभी 25 प्रबुद्धजनों को अपने-अपने स्तर पर समाज में योगदान देने की अपील की। इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा,मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र,डीआईजी देवीपाटन मंडल,जिलाधिकारी अरविंद सिंह,पुलिस अधीक्षक केशव कुमार,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।
Published on:
31 Aug 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
