5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा पहुंचे CM योगी, कार्यकर्ताओं के मिलने पर रोक,जिला मंत्री ने जमीन पर बैठ कर जताया रोष, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एकदिवसीय दौरे पर सोमवार को गोंडा पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के मिलने पर रोक लगाई तो महिला जिला मंत्री सोनी सिंह ने जमीन पर बैठकर रोष जताया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

less than 1 minute read
Google source verification
Cm yogi news

जमीन पर बैठकर रोष जताती महिला मोर्चा की जिला मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे वहां से सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान प्रशासन ने भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की मिलने पर रोक लगा दी। प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद भाजपा जिला मंत्री सोनी सिंह ने जमीन पर बैठकर रोष जताया।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोंडा के पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर उतरा। बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुंचे वहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर उनका हाल-चाल लिया तथा क्षेत्र की समस्याओं के विषय में जानकारी ली। इसके बाद वहां से सीधे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। काफी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने मिलने से रोक लगा दी। तो कार्यकर्ता नाराज हो गए। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सर्किट हाउस में जमीन पर बैठकर रोष प्रकट किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक तुलसीदास राय चांदनी के बेटे राजेश राय चांदनी मौजूद रहे। हालांकि कुछ देर बाद जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन देखकर उन्हें उठाया।