
यह जानकारी देते हुए सीनियर हाइड्रोजियोलाजिस्ट अंकुर श्रीवास्तव ने बताया है कि वर्षा जल के संचयन, भूगर्भ जल संरक्षण और भूगर्भ जल पुर्नभरण को प्रोत्साहित करने तथा जन सामान्य में जल संरक्षण की जरूरतों के प्रति जागरूकता लाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक व्यक्ति अथवा संस्था का चयन करके उन्हें प्रथम राज्य भूजल पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने ने बताया कि लगातार गिरते जल स्तर को रोकने और वर्षा जल संचयन के लिए शासन स्तर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है, परन्तु भूगर्भ जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान का उददेश्य तभी साकार रूप ले सकेगा जब आम जनमानस जल संरक्षण के महत्व को समझे और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के सभी उपायों में अपनी सकरात्मक भागीदारी से निभाये जल संरक्षण में सहभागिता को बढानें तथा लोगो को जागरूक बनाने के उददेश्य से शासन द्वारा इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 01 व्यक्ति अथवा संस्था का चयन करके उन्हें प्रथम भूजल पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य भूजल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए वर्षा जल संचयन, भूगर्भ जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल पुर्नभरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था निर्धारित प्रारूप के अनुसार पूर्ण विवरण के साथ आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.upgwd.gov.in पर डाउनलोड करके 05 दिवस के भीतर सीनियर हाइड्रोजियोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग 32. सतईपुरवा निकट रेलवे स्टेशन गोण्डा, मो० न0 7080362417, 7355014727 को उपलब्ध कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों को जनपद स्तर से जिलाधिकारी महोदय की संस्तुति सहित निदेशक, भूगर्भ जल विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया जायेगा।
Published on:
06 Jun 2022 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
