1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसाराम बापू के आश्रम में कार से मिला लड़की का शव, आश्रम सील

संत आसाराम बापू (Asaram Bapu) के आश्रम में कार में लड़की का शव पाया गया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आश्रम को सील कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Dead body of Girl Found in Car in Asharam Bapu Ashram

Dead body of Girl Found in Car in Asharam Bapu Ashram

संत आसाराम बापू के आश्रम में कार में लड़की का शव पाया गया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आश्रम को सील कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक लड़की अपने घर से चार दिन से गायब थी, पांचवें दिन उसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों में खड़ी कार से मिला है। कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्चमारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव बरामद मिला। मृतक लड़की की उम्र 12 वर्ष है।

कार और आश्रम दोनों सील

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और आश्रम दोनों को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामले प्रतीत हो रहा है। इस घटना की पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: 200 विधानसभाओं में बनेंगे गो अभ्यारण्य, दूध, गोबर और गोमूत्र की होगी बिक्री, हजारों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें:मुर्तजा ने क्यों चुना लोन वुल्फ अटैक का तरीका, जानिए आतंकियों के अपराध करने के इस तरीके के बारे में

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने जब उसे खोल कर देखा तो अंदर शव मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और आश्रम को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Story Loader