15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dibrugarh Express derails in Gonda: गोंडा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची तीन, 26 घायलों में 6 गंभीर, देखें लिस्ट

Gonda Train Accident: यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को दोपहर बाद हुए भीषण ट्रेन हादसे मे चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh Dibrugarh Express) के कई डिब्बे पलट गए थे। इस हादसे में रेल प्रशासन ने सूची जारी कर दी है। इनमें मृतकों की संख्या अब तीन पहुंच गई है। जबकि 26 घायल है। 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
Dibrugarh Express derails in Gonda

Chandigarh-Dibrugarh Express Derails in gonda: गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh Dibrugarh Express) दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। ट्रेन की दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर रेल विभाग में हड़कंप मच गया। रेल और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम में भी पहुंच गई। राहत बचाव के साथ रेल मार्ग को बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। रेलवे ने गुरुवार की देर रात तीन मृतक 26 घायल जिसमें से 6 की हालत गंभीर है। उनकी सूची जारी कर दी है।

रेल प्रशासन ने चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में मृतक घायल और गंभीर लोगों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। इसमें तीन मृतक है। जिसमें बिहार प्रदेश के रहने वाले सरोज पुत्र रघुनंदन और चंडीगढ़ के राहुल पुत्र नाथू लाल की पहचान हो चुकी है। जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों और घायलों में बिहार, चंडीगढ़ और यूपी के रहने वाले लोग शामिल हैं। घटना के बाद रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को बताया कि मृतकों को 10 लाख रुपए मुआवजा उनके परिजनों को दिया जाएगा।

घायलों में प्रमोद कुमार यादव 35 वर्ष, सर्वेश शुक्ला पुत्र त्रिलोक शुक्ला 27 वर्ष, एडमण्ड लकरा 70 वर्ष, राम इकबाल 60 वर्ष भोला पुत्र शुगुन 26 वर्ष,अनीता पत्नी मनोज तिवारी निवासी- बिहार 35 वर्ष,मनोज तिवारी पुत्र श्री हरिहर पण्डित निवासी-

बिहार 37 वर्ष,रवि कुमार पुत्र उमेश कुमार 23 वर्ष, राज पुत्र रमेश कुमार35 वर्ष, वीरेन्द्र पुत्र नगीना राम निवासी बेलिया बिहार,नरसिंह पुत्र विपतराम निवासी बिहार 40 वर्ष, समीर सिंह पुत्र शेष कुमार सिंह निवासी पचपती जगतापुर,जीतेन्द्र पुत्र राम बहादुर निवासी सुलतानपुर श्री नितिन कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश तिवारी निवासी- गोण्डा 51 वर्ष,प्राची सिंह पुत्री जीतेन्द्र निवासी- सुलतानपुर 18 वर्ष, श्रीमती सुशीला देवी पत्नी उदय मिश्रा निवासी मधुबनी छपरा,खुशी पुत्री सर्वेश निवासी-

बिहार 18 वर्ष, विकास पुत्र सुनील कुमार निवासी- छपरा, संजय कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी- बिहार 50 वर्ष, रमन पुत्र संत राम निवासी परसपुर गोण्डा 18 वर्ष, सुनील कुमार पुत्र मोहन साह निवासी कुशीनगर, सुरेन्द्र मण्डल पुत्र जग्गूलाल निवासी अररिया बिहार, जीतेन्द्र कुमार पुत्र विजय मण्डल निवासी अररिया बिहार, बृजेश पुत्र मनोज निवासी गोरखपुर, जीतेन्द्र यादव पुत्र राम आसरे यादव, करन कुमार पुत्र शीशेन्द्र विस्वास निवासी अररिया बिहार 21 वर्ष शामिल है।

Chandirah dibrugarh express derails: इनकी हालत गंभीर

छोटी कुमारी पुत्री मनोज तिवारी निवासी बिहार 7 वर्ष, शंकर कुमार, तरुण पुत्र श्रीजोत निवासी- गोलूघाट,शौकत अंसारी, नूर मोहम्मद पुत्र इसराइल मोहम्मद निवासी असम 35 वर्ष, शिवम कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी- बिहार 22 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Dibrugarh Express train mishap: विदेश राज्य मंत्री ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया

गोण्डा। जिले में ट्रेन हादसे की खबर मिलते ही गोण्डा सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।