13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े भाई ने छोटे भाई के पत्नी की कर दी निर्मम हत्या गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा में आपसी रंजिश को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की गले पर वार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। पति की तहरीर आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda Murder of woman

घटना के बाद जांच करती पुलिस

गोंडा जिले के छपिया थाना के गांव सिसई के मजरे रानीपुर में 45 वर्षीय महिला के जेठ ने उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों भाई बजरंगी और राम अवतार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण से बजरंगी के बड़े भाई राम अवतार ने भाई की पत्नी पर हमला करके हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही छपिया पुलिस और बभनान पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलित किया गया। महिला की हत्या होते ही गांव में सनसनी फैल गई।


बताया जाता है कि गांव की रहने वाली 45 वर्षीय आशा पत्नी बजरंगी सुबह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसके जेठ ने हमला करके हत्या कर दिया। मामले में मृतका के पति बजरंगी ने बड़े भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। छपिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में मृतका के पति बजरंगी पुत्र रामनाथ का आरोप है कि उसके बड़े भाई राम अवतार पुत्र रामनाथ ने गले पर प्रहार करके उसके पत्नी की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले-जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, मनोज कुमार रावत ने बताया कि शुक्रवार के सुबह छपिया के सिसई रानीपुर में महिला के जेठ ने गले पर प्रहार करके महिला की हत्या कर दी है। मृतका के पति के शिकायती पर आरोपी जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।