12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर को अपने भाई के पत्नी से था 15 साल से इश्क, बहू ने एक दिन दोनों को बिस्तर पर देखा और फिर…

बेटे धर्मेंद्र ने बताया उसके पिता और उसके चाची के बीच करीब 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

2 min read
Google source verification
A

A

गोंडा जिले के एक गांव में ससुर के प्रेम प्रसंग में बहू बाधा बन रही थी। जिससे नाराज ससुर ने अपने भाई की पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

बेटे धर्मेंद्र ने बताया उसके पिता और उसके चाची के बीच करीब 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन दोनों कमरे में एक साथ में लेटे थे। मेरी पत्नी ने उन्हें देख लिया। पिता को उसने मना किया कि अब यह घर बहू बेटियों का घर हो गया है।

आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसी बात को लेकर घर में तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था। बेटे ने दावा किया की पिता के अवैध संबंधों की रिकॉर्डिंग भी उसके पास है।

ढाई साल पहले हुई थी शादी

धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। पिता के अवैध संबंधों के चलते आए दिन घर में विवाद होता था। जिससे वह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया। वहां पर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। मकर संक्रांति पर्व पर दोनों घर आए थे।

बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कर रहे थे तैयारी

धर्मेंद्र ने बताया कि 20 जनवरी को उसके बेटे का जन्मदिन था। मकर संक्रांति पर्व और बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए वह पत्नी के साथ घर आए थे। जन्मदिन की तैयारियों को लेकर वह इधर उधर दौड़ रहे थे। तब तक मेरे पिता और चाची ने मिलकर मेरी पत्नी को मार दिया। जिस समय घटना हुई वह घर पर मौजूद नहीं था। घर पर पहुंचे तो पिता और चाची दोनों फरार थे। पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी।

प्रेम प्रसंग में अपने हिस्से की प्रॉपर्टी भी दे दिया भाई की औरत को

दामाद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी भी इसी घर से है। वह हमसे बहुत दिनों से अपने पिता के करतूतों को बता रही थी। मेरे ससुर का भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग करीब 15 वर्षों से चल रहा है। इसी वजह से उन्होंने अपने हिस्से की कुछ प्रॉपर्टी भी उसे दे दिया था।

जिसको लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता था। मेरी पत्नी भी इस बात को लेकर काफी चिंतित रहती थी। एक दिन हम और हमारे साढ़ू ने दिल्ली में बातचीत किया। चलो रिपोर्ट लिखा दी जाए। हम लोग इनके इस अवैध संबंधों को उजागर करना चाह रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई।

थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया इस मामले में दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। यह पूछे जाने पर कि जब बेटा पिता पर सीधे आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम पति को कैसे छोड़ सकते हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग