
घायल युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज
Gonda Accident: गोंडा जिले के करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गोड़वा नसीरपुर के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग कोटेदार की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमे दो युवकों को गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
Gonda Accident: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव गोड़वा के मौजूदा कोटेदार गिरीश तिवारी 65 वर्ष साइकिल से अपने घर जा रहे थे। वह अपने गांव के समीप पहुंचे ही थे। तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम निंदूरा के रहने वाले परवेज (18) पुत्र नसीर, फरमान (19) पुत्र महमूद अली व सजीम शाह (28) पुत्र ढोंढे समेत कोटेदार गिरीश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारो घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल गिरीश तिवारी और बाइक सवार परवेज व फरमान को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां कोटेदार गिरीश तिवारी की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
20 Nov 2024 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
