19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Accident: चालक को आई झपकी एक झटके में बुझ गया घर का चिराग, परिवार के चार लोगों की हालत गंभीर

Gonda Accident: गोंडा के मनकापुर क्षेत्र में पिकअप और कार की भीषण भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक घर का जहां चिराग बुझ गया। वहीं परिवार के चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप फोटो सोर्स पत्रिका

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident: गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार आधी रात बाद गोंडा-मनकापुर मार्ग पर झिलाही बाजार के पास पिकअप और अर्टिगा कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं। जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है।

Gonda Accident: गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में बलरामपुर की ओर से मुर्गा लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप और मनकापुर से गोंडा की ओर जा रही अर्टिगा कार के बीच झिलाही बाजार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी सवार लोग अंदर ही फंस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनकापुर पहुंचाया।

इनकी मौत…ये लोग हुए घायल

हादसे में रेतादलसिंह, तरबगंज निवासी अंकित कसौधन (24) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं नैना देवी (23) को सिर में गंभीर चोट आई है। किरण देवी (40) बेहोशी की हालत में हैं और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अमन कसौधन (18) और तीन वर्षीय कार्तिक भी गंभीर रूप से घायल हैं। पिकअप में सवार लेबर धनीराम को भी चोटें आई हैं। सीएचसी मनकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. रवीश रिजवी ने सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कार के विपरीत लेन में जाने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप अपने सही दिशा में थी। जबकि कार विपरीत लेन में चली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण कार चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया।

कोतवाल बोले- विधिक कार्रवाई की जा रही

मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।