5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Accident: बारात जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gonda Accident: घर से बारात जा रहे बाइक सवार लोगों को अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda Accident

रोते बिलखते परिजन मृतको की फाइल फोटो

Gonda Accident: गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव बौरिहा के रहने वाले दो लोग अपने घर से बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे। अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gonda Accident: गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव बौरिहा के रहने वाले रामनरेश मिश्रा उर्फ बनवारी 60 वर्ष परशुराम 30 वर्ष के साथ गांव की बारात में शामिल होने वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर हवेलिया गांव जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। जिससे दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा‌ मझारा गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर ट्राली से ठोकर लगने के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। मृतक रामनरेश के दो बेटे थे। जिसमें से एक लड़के की मौत 2 वर्ष पहले नदी में डूबने से हो गई थी। दूसरा लड़का मनोज घर पर खेती का काम करता है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:Gonda Accident: महाकुंभ से वापस आ रहे श्रद्धालुओं की पुलिया से टकराकर पलटी कार, एक की मौत दो घायल

थानाध्यक्ष बोले- केस दर्ज कर जांच की जा रही

इस संबंध में थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया की अज्ञात टैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग जो तरबगंज थानाक्षेत्र के थे शादी समारोह मे जारहे थे। उनकी मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम में भेजा गया है। मुकदमा पंजीकृत कर जाँच की जारही है।