10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda accident: गोंडा- अयोध्या हाईवे पर बस और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Gonda accident: गोंडा- अयोध्या हाईवे पर बस और बाइक की भिड़ंत में एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
Gonda news

मृतक शुभम और साहिल की फाइल फोटो

Gonda accident: गोंडा- अयोध्या हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घर पर सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Gonda accident: गोंडा जिले की वजीरगंज थाना के गांव हरिहरपुर के रहने वाले शुभम् कुमार निषाद उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र विजय कुमार तथा गांव के ही साहिल कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र शिव कुमार के साथ सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से सब्जी बेचने के लिए नवाबगंज मंडी जा रहे थे। गोंडा- अयोध्या मार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज तिराहा के पहले मजहनपुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके से बस को लेकर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुभम् तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अभी किसी भी भाई की शादी नहीं हुई है। पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुभम् हाई स्कूल का छात्र था‌। साहिल दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। साहिल के पिता एक हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। जिन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई है। साहिल सब्जी की खेती कर परिवार का खर्चा चलाता था।

यह भी पढ़ें :- Gonda News: एसपी की बड़ी कार्रवाई,थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

प्रभारी निरीक्षक बोले- तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों के मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग