8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: एसपी की बड़ी कार्रवाई,थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

Gonda News: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती का बोरे में शव पाया गया था। करीब एक माह बाद खुलासा न होने पर एसपी ने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल

Gonda News: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बीते 6 अक्टूबर को एक गांव के पास सड़क के किनारे बोरे में बंधा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में करीब 30 दिन बाद घटना का खुलासा न करने पर एसपी ने सोमवार को थानाध्यक्ष कटरा बाजार को सस्पेंड कर दिया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Gonda News: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी गांव कुशहा के पास सड़क के किनारे एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से युवती के पहचान करने की कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक, डॉग स्क्वाड एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:Gonda News: गोंडा के इस गुरुकुल में वेद मन्त्रों उपनिषद और दर्शन सहित इन विषयों की दी जाती निशुल्क शिक्षा

घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद मामले में खुलासा न होने पर एसपी ने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष कटरा बाजार संजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।