16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: दुल्हन की विदाई के बाद रास्ते में गाड़ी रोक कर दूल्हे से मारपीट कर नगदी छिनने वाले चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Gonda News: दुल्हन की विदाई के बाद रास्ते में गाड़ी रोककर दूल्हे के साथ मारपीट कर गाली गलौज देना तथा नगदी छीन लेने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

Gonda News: गोंडा जिले में दबंगई का एक मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हन की विदाई के बाद रास्ते में गाड़ी रोककर दूल्हे के साथ मारपीट करने की शिकायत पिता ने की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी। यह घटना 8 जून की है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चौथे दिन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gonda News: गोंडा जिले की परसपुर थाना के गांव सकरोरीडीहा के रहने वाले गंगा प्रसाद सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनके बेटी की शादी थी। शादी में विदाई के बाद चौहान पुरवा के पास गाड़ी रोक कर थाना क्षेत्र के गांव उमरावपुरवा के रहने वाले शिवम सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह,हट्टीपुरवा अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह,परसनपुरवा के अजीत सिंह उर्फ तूफान सिंह तथा खाण्डेराय के आलोक सिंह ने दूल्हे से मारपीट किया। गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद नगदी छीन लिया। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से छीनी गया 5130 रुपये भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:Sultanpur: सुल्तानपुर में कागज पर होता एक्स-रे अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर साधा निशाना

इनको मिली सफलता

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रवि प्रकाश यादव, उप निरीक्षक सौरभ वर्मा, उप निरीक्षक दिनेश सिंह, उप निरीक्षक अमित गुप्ता, कांस्टेबल राजेश यादव, राहुल पटेल, निशांत सिंह, अमित यादव शामिल रहे।