6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर पर हमला एक बड़े नेता के इशारे पर गंभीर हालत में चल रहा इलाज: नीरज

अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर पर जानलेवा हमला एक बड़े नेता के इशारे पर हुआ है। यह आरोप अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने अपने वीडियो बयान जारी कर कहा है।  

2 min read
Google source verification
अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह व अन्य

अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह व अन्य

अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर पर बीते 21 दिसंबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने समर बहादुर सिंह उर्फ विक्कू सिंह, प्रवीण मिश्रा, राधा रमण तिवारी, सहित पांच नाम जद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने जारी बयान में बड़ा आरोप लगाया है।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव बिशनपुर बेरिया के रहने वाले अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर बृहस्पतिवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास घायल अवस्था में अपनी कार के बगल पड़े थे। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक घायल अवस्था में उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिस को लेकर उनके विरोधियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद गोली मार दिया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार होने के बाद डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच नाम जद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है। अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि 21 दिसंबर की रात 10:30 बजे हमारे प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर पर बहुत ही जबरदस्त जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना राजनीतिक साजिश के चलती हुई है।

एक बड़े नेता के इशारे पर घटना को दिया गया अंजाम

गोंडा के बड़े नेता के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया है। हम लोग भी पूरा सबूत जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी जनपद वासियों से अपील करते हैं कि हमारे छोटे भाई नील ठाकुर के लिए दुआ करें। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इनके नाक और आंख पर काफी चोटें आई हैं। सीने के नीचे गोली लगी है। कल 6 घंटे ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आंत में फंसी गोली नहीं निकाल पाए हैं। अभी उनको होश भी नहीं आया है। ताकि वह हम लोगों से ठीक से बातचीत कर सकें। उन्होंने कहा कि इसमें बिक्कू सिंह बड़ा अपराधी है। इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। नवागत पुलिस अधीक्षक से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की मांग किया है