5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: बीजेपी विधायक ने सीएमओ पर स्वास्थ्य केंद्र की जमीन कब्जा करवाने का लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

Gonda News: गोंडा जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर कुछ भू माफिया कब्जा कर रहे थे भाजपा विधायक को इसकी सूचना मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद कराया। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ की मिली भगत का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda

मौके पर निर्माण कार्य रूकवाते विधायक प्रभात वर्मा फोटो सोर्स ट्विटर अकाउंट से

Gonda News: गोंडा जिले के बभनान रोड स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रविवार को गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने रुकवा दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि सीएमओ भूमाफिया से मिलीभगत करके अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा करा रही हैं।

Gonda News: गोंडा जिले के बभनजोत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा था। जिसकी शिकायत लोगों ने विधायक प्रभात वर्मा से किया। विधायक ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर विधायक ने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि सीएमओ की मिली भगत से स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर कब्जा हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार में ऐसी हिमाकत कतई बर्दाश्त नहीं

गोंडा जिले के गौरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बभनजोत की ज़मीन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोण्डा की मिलीभगत से भू-माफिया इसरार अहमद व अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराने की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर निर्माण रुकवाकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।
उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ऐसी हिमाकत कतई बर्दाश्त नहीं है। ऐसा कुत्सित कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।