
Gonda Braking : बीजेपी से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कार्यक्रम था। सेल्फी लेने के चक्कर में दो प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए। शुरुआती दौर में कहासुनी के बाद जमकर हाथापाई हुई। उसके बाद ईट पत्थर चले जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी से कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम कर सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे है। बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम कटरा विधानसभा के बरबट पुर में आयोजित किया गया था। जिसमें भारी संख्या में आसपास गांव के लोग आए थे। इसी दौरान दो प्रधान समर्थकों में सेल्फी लेने को लेकर विवाद हो गया। आपसी कहासुनी के बाद लात घूसे से चलने लगे। उसके बाद दोनों समर्थकों के बीच पथराव शुरू हो गया। जिससे भगदड़ मच गई। यहां तक कि सांसद भी कार्यक्रम छोड़कर सकुशल चले गए। कहां जा रहा है कि कुछ लोगों ने गाड़ी पर भी पथराव किया है। यह सारी घटना किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। लोग जमकर पथराव कर रहे हैं। भगदड़ मची हुई है। कार्यक्रम में आई लग्जरी गाड़ियां भी कार्यक्रम छोड़कर भाग रहे हैं। करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। इस दौरान कुछ लोगों को चोट लगने की सूचना मिल रही है। फिलहाल ईट पत्थर चलने के दौरान कितने लोग घायल हुए। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अब तक जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक प्रधानों के समर्थकों के बीच सेल्फी लेने को लेकर हुए बवाल में जमकर ईंट पत्थर चले हैं। इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी आई है। हम नई जानकारियों के आते ही इस खबर को अपडेट करते जाएंगे। पत्रिका उत्तर प्रदेश, यूपी के सभी 75 जिलों की विश्वनीय खबरें आप तक पहुंचाता है। हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स सभी जिलों में ग्राउंड रियलिटी के साथ आप तक खबरें, तस्वीरें और वीडियो स्टोरीज पहुंचाते हैं।
पत्रिका उत्तर प्रदेश की खबरों, वीडियो और वेब स्टोरीज को आप गूगल के साथ यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम के जरिए भी देख सकते हैं। पत्रिका यूपी परिवार फिलहाल 5M+ यानी 50 लाख लोगों से बड़ा हो गया है। इसमें लोग न सिर्फ खबरें पढ़ते हैं बल्कि वो अपनी बातें हम तक पहुंचाते हैं।
अगर किसी खबर पर आपका कोई सुझाव है, कोई सलाह है या किसी विषय पर कोई उत्सुकता है, या आप पत्रिका उत्तर प्रदेश से अपनी कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो पत्रिका यूपी डिजिटल हेड जनार्दन पांडेय की ऑफिशियल ई-मेल आईडी janardan.pandey@in.patrika.com पर भेज सकते हैं।
Published on:
17 Jun 2023 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
