13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य तर्क का कुतर्क कर रहे

एक विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए बृजभूषण ने पत्रकारों के सवाल का कैसे जवाब दिया इसके लिए पढ़ें पूरी खबर

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_20230205-164245_chrome.jpg

जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के एक विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए बृजभूषण सिंह ने गीत के माध्यम से एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने बजट और स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर बहुत ही बेबाकी के साथ जवाब दिया।

सांसद ने गीत के माध्यम से दिया बड़ा संदेश

एक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने एक मार्मिक गीत सुना कर इशारों इशारों में बहुत कुछ कह दिया। हाथ में माइक लेते सांसद ने बच्चों को गीत सुनाते हुए कहा, बांस के झोपड़िया महालिया से पूछे, का हमरो दिनवा, बदलिहय की नाही, उन्होंने पूरी गीत को बड़े ही लय के साथ सुनाया।

स्वामी प्रसाद को दोहे का मतलब जानते नहीं

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि उन्हें दोहे का मतलब ही नहीं पता है। इन नेताओं के बयान कुतर्क योग्य हैं। ताड़न शब्द अवध और गोण्डा का शब्द है। इसके गलत मायने निकालने से प्रदेश के बड़े नेता तर्क का कुतर्क कर रहे हैं।

अमेरिका चाइना सहित कई देशों का आर्थिक संतुलन डगमगया

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को हर वर्ग के लिए जनोपयोगी बताया वहीं विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कि वह केवल शोर मचाते हैं। सदन में किसी भी मुद्दे को लेकर चर्चा नहीं करना चाहते हैं । उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, अमेरिका चाइना सहित कई देशों का आर्थिक संतुलन डगमगा गया है। केवल भारत ही लगातार विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।

सांसद ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए बजट तारीफ करते हुए कहा कि इस बजट में लघु उद्योग, स्किल महिलाओं नौजवानों और खेती पर ज्यादा जोर दिया गया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अवधी भाषा के बारे स्वामी प्रसाद मौर्य को जानकारी नहीं है।