6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंगों ने हाथ देकर रोका बाइक, फिर तोड़ दिए कई दांत, घर के सामने घटना को दिया अंजाम

गोंडा जिले में मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष में शिकायत किया। जांच करने गई पुलिस ने कोतवाली बुलाया। फिर नाराज दबंगों ने ऐसा किया। जिसे आप सोच नहीं सकते।

2 min read
Google source verification
घायल युवक

घायल युवक

जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया। आईजीआरएस पर शिकायत होने के बाद पुलिस घर पर जांच करने आई। उसके बाद युवक को कोतवाली बुलाया। दूसरे दिन युवक पुलिस के बुलाने पर कोतवाली जा रहा था। दबंगों ने अपने घर के सामने बाइक को हाथ देकर रोका। फिर मारपीट कर लहू लुहान कर दिया। इस दौरान दो दांत भी तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल युवक पुलिस को सूचना देने के बाद इलाज कर रहा है।

गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना के गांव अवधूत नगर के बीबियापुर के रहने वाले राजकुमार पुत्र अम्बिका दत्त तिवारी ने कर्नलगंज पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार के सुबह आठ बजे अपनी मोटर साइकिल से कर्नलगंज थाने जा रहा था। ढोढे पुरवा गांव के पास रास्ते में गांव निवासी विपक्षीगण पुरानी रंजीश के कारण शत्रोहन पुत्र लल्लू और कौशलेन्द्र पुत्र कुंज बिहारी ने मुझे माँ बहन की गाली देते हुए लात मूका थप्पड़ से काफी मारा पीटा। मारपीट कर दो दांत तोड़ दिए। शरीर में काफी चोटे आई है। जान से मारने की धमकी दिया है। पीड़ित के शिकायती पत्र पर कर्नलगंज पुलिस ने अवधूत नगर के बीबियापुर गांव निवासीगण शत्रोहन पुत्र लल्लू और कौशलेन्द्र पुत्र कुंज बिहारी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने, गाली गलौज और मारपीट जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

घर के सामने रोक कर घटना को दिया अंजाम

पुलिस के बुलाने पर कोतवाली जा रहे बाइक सवार युवक को दबंगों ने हाथ दिखाकर बाइक रोका, युवक के बाइक रोकते ही दबंग उसे पीटने लगे। पीड़ित ने दूरभाष पर बताया कि एक जमीनी विवाद में विपक्षी से एक सप्ताह पूर्व कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर विपक्षी ने शत्रुघ्न ने तीन दिन पूर्व आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया था। आईजीआरएस के मध्यम से शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस आई थी। पुलिस के बुलाने पर कोतवाली जा रहा था। इसी दौरान विपक्षी ने अपने घर के सामने रोक कर वारदात को अंजाम दिया।