
आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील फोटो सोर्स पत्रिका
Gonda News: आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने मंडल के चारों जिलों के डीएम और सीडीओ के साथ बैठक किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकी की जांच करने के निर्देश दिए है। अब तकनीकी टीम इसके गुणवत्ता की जांच करेगी। दरअसल करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकियां प्रदेश के कुछ जिलों में एक भी बारिश और तूफान झेल नहीं पाई। कुछ जगहों पर भर भरा कर गिर गई है।
Gonda News: आयुक्त देवीपाटन मंडल द्वारा सभी चारों जिलों के डीएम, सीडीओ और मंडलीय अधिकारियों के साथ शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए जनसामान्य को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यों की स्वयं समीक्षा करें एवं प्रगति में सुधार लाएं।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपदों में बनी पानी की टंकियां की गुणवत्ता का सत्यापन किया जाए। इस हेतु कमेटी बनाकर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशो की समस्या को समाप्त किया जाए। निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाए। साथ गोवंशो के लिए भूसे की उपलब्धता प्रत्येक समय बनाई रखी जाये। उन्होंने सभी उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि उद्योग विभाग की समस्त योजनाओं के लक्ष्य को पूरा किया जाए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये। इस दौरान ऑनलाइन मॉनिटरिंग में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन, वन संरक्षक देवीपाटन,डीएम गोण्डा सीडीओ गोण्डा सहित सभी विभागों के मंडलीय अधिकारीगण सहित अन्य जिलों के अधिकारी ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े रहे।
Updated on:
31 May 2025 10:19 pm
Published on:
31 May 2025 10:18 pm

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
