13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, प्रवक्ता बोले- सरकार ने LIC और SBI का पैसा अडानी समूह को दे दिया

कांग्रेस नेताओं ने हिंडनबर्ग के रिपोर्ट की जांच कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

2 min read
Google source verification
ukimjh.jpg

गोंडा शहर के कांग्रेस भवन से जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता निकले। पुलिस ने उन्हें थोड़ी ही दूर पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

सरकार ने आम जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अदानी समूह को दिया

कांग्रेस प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने बताया कि मोदी सरकार ने एलआईसी और एसबीआई का पैसा अडानी समूह को दे दिया। उन्होंने कहा कि एलआईसी और एसबीआई में आम जनता की गाढ़ी कमाई जमा है। केंद्र सरकार ने यह पैसा अपने मित्र की कंपनी में लगा दिया। उनका शेयर टूट रहा है।

कांग्रेस ने हिंडनबर्ग वर्ग की रिपोर्ट को लेकर सदन में चर्चा करने की मांग किया था। जिसको सरकार ने ठुकरा दिया। इसी को लेकर कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। हिडन बर्ग के रिपोर्ट की जांच संसदीय कमेटी और सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए।

आम जनता का पैसा किसी की व्यक्तिगत तिजोरी नहीं

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि आम जनता का पैसा किसी की व्यक्तिगत तिजोरी नहीं है। केंद्र सरकार हिंडनबर्ग बर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा इसलिए नहीं करना चाहती है, कि सरकार के सारे पोल खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट की जांच ना हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें;बृजभूषण बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य तर्क का कुतर्क कर रहे

सरकार स्वस्थ लोकतंत्र को दबाना चाहती है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रफीक रेनी, प्रमोद मिश्रा, शिव कुमार दुबे, जलील अहमद खान, सैयद अब्दुल मुजीब, मोहम्मद अहमद, फारुकी अरविंद सिंह ओपी शर्मा, मोहम्मद उस्मान अंसारी, जैनुलाब्दीन खान, बाबा राम सिंगार भारती, हरि श्याम सोनी, मोबीन खान महिला नेत्री बेबी मिश्रा, आशा मिश्रा, हरिराम वर्मा, टीएन फारुकी, खगेश चतुर्वेदी, सद्दाम हुसैन, इमरान खान, सहित तमाम कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।