
मृतक की फाइल फोटो
Gonda crime news: गोंडा जिले के छपिया थाना के भोपतपुर गांव के पास एक युवक का शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। युवक तीन दिन पहले अपने घर से अचानक गायब हो गया था। तीसरे दिन युवक का गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
Gonda crime news: गोंडा जिले के छपिया थाना के गांव तेज पुरवा के रहने वाले संदीप कुमार 19 वर्ष घर से 15 सितंबर की रात अचानक गायब हो गया। परिजन खोजबीन करते रहे। तीसरे दिन पड़ोस के गांव भोपतपुर के पास गन्ने के खेत में युवक का शव पाया गया। आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गन्ने के खेत से युवक के शव को बाहर निकलवाया। युवक की पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल का पुलिस के उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
Published on:
19 Sept 2024 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
