5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Crime: पुलिस को बड़ी सफलता तीन जनपदों से चुराई गई 17 बाइक टिकरी जंगल बरामद

Gonda Crime: गोंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अयोध्या, बस्ती, गोंडा सहित आसपास के जनपदों से चुराई गई 17 बाइक को पुलिस ने टिकरी जंगल से बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Gonda Crime

बरामद बाइक के साथ पुलिस टीम

Gonda Crime: गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर टिकरी जंगल से 17 बाइक बरामद किया है। ये शातिर चोर अयोध्या, बस्ती, गोंडा सहित आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर टिकरी जंगल में छुपाते थे। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर स्थानीय सीधे-साधे लोगों के हाथों बेच देते थे।

Gonda Crime: पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना के गांव अहिरन पुरवा कटरा के रहने वाले बब्बन यादव पुत्र राम सहाय तथा इसी थाना क्षेत्र के विकास यादव पुत्र मुनिराज को गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ के दौरान इन शातिर चोरों ने बताया कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है। जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए गोण्डा, बस्ती, अयोध्या व अन्य जनपदों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। तथा इन मोटरसाईकिलों के नम्बर प्लेट बदलकर तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांव देहात के लोगों को अपनी मोटरसाईकिल बताकर बेच देते है।

टिकरी जंगल से 17 बाइक बरामद

पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को टिकरी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बब्बन और विकास यादव को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के दौरान इनकी निशान देही पर अयोध्या बस्ती गोंडा सहित आसपास के जिलों से चुराई गई 17 बाइक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इनको मिली सफलता

पुलिस की गिरफ्तार करने वाली टीम में अभय सिंह थानाध्यक्ष वजीरगंज,विश्वास कुमार चतुर्वेदी
उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार गिरिजेश यादव, हेड कांस्टेबल
आनन्द सिंह,अनिल कुमार,रावत यादव,विनोद सोनी
भूपेन्द्र,राजन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: शादी के दिन दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस को जिंदा मिली, दूल्हा का परिवार पीट रहा माथा

पुलिस अधीक्षक बोले- बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि वजीरगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 17 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह शातिर चोर गोंडा, अयोध्या, बस्ती सहित आसपास के जनपदों से बाइक चोरी करते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। वजीरगंज पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।