
गिरफ्तार बदमाशों के साथ पुलिस टीम
Gonda Crime: गोंडा जिले की देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त मुठभेड़ में पुलिस टीम ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन नगदी, एक देसी तमंचा दो कारतूस सहित अन्य सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Gonda Crime: गोंडा जिले की देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि भगहरबुलंद नहर पुलिया नारायणपुर कम्पोजिट विद्यालय के पास तीन लोग बैठ कर लूट/चोरी की घटना करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी कर दिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है। जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर झपट्टा/चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। आरोपियों ने बताया कि इनके पास रोजगार का साधन नही है। लोगो का कीमती समान मोबाइल, नगदी आदि झपट्टा/चोरी कर आपस में बांट लेते है। जिससे परिवार का जीवन यापन करते है।
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में कोतवाली नगर के रहने वाले मेराज पुत्र निजाम, नगर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले इस्लाम उर्फ सोनू लाला, इमामबाड़ा के रहने वाले हैदर अली पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय टीम थाना कोतवाली देहात, एसओजी प्रभारी शादाब आलम,हेड कांस्टेबल पंकज सिंह,अरूण यादव अमित पाठक शामिल रहे।
Updated on:
14 Dec 2024 07:45 pm
Published on:
14 Dec 2024 07:45 pm
