17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Crime: पत्नी ने दिखाया चाकू पति ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, बेटी ने बताई हैवानियत की कहानी तो रो पड़ी मां

Gonda Crime: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी भाई दूज के दिन अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन किया कोई पता नहीं चल सका। 2 दिन बाद रेलवे के पास से डरी सहमी हुई मिली। हैवानियत की कहानी जब उसने अपनी मां को बताया तो वह रो पड़ी।

2 min read
Google source verification
Gonda News

सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

Gonda Crime: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में भैया दूज के दिन गायब नाबालिग किशोरी बरामद हो गई है। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी के विरोध करने पर उसे चाकू से गोदने की बात कही गई है। आरोपी सेक्स रैकेट का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gonda Crime: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। किराए के मकान में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी भैया दूज के दिन गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान गोंडा रेलवे के पास से डरी सहमी हुई मिली। पीड़िता की मां किशोरी को लेकर जीआरपी पुलिस पहुंची। जहां जीआरपी ने मामले की जांच पड़ताल कर पीड़िता को नगर के वन स्टाफ सेंटर को सौंप दिया। नाबालिग किशोरी की मां ने नगर कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि शंकर नाम का आरोपी सेक्स रैकेट चलाता है। उसने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया है। आरोपी की पत्नी रैकेट संचालक पति का साथ देते हुए नाबालिग को चाकू से गोदने की धमकी दी है। कहा है कि किसी से कुछ कहोगी तो चाकू से गोद देंगे। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से पड़ोसी जनपद बलरामपुर जिले की रहने वाली है। गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर मजदूरी करने के लिए रहती है। भैया दूज के दिन उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी घर में बिना कुछ बताए गायब हो गई थी। 2 दिन बाद जब वह मिली हुई तो उसने अपनी मां को हैवानियत की पूरी कहानी बताई तो मन रोने लगी।

नशीली दवा खिलाकर रेप का आरोप-

पीड़िता की मां ने कहा कि लड़की ने बताया है कि नशीली दवा खिलाकर गोंडा रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले शंकर ने दुष्कर्म किया है। शंकर सेक्स रैकेट चलाता है। आरोपी ने 3 नवंबर और 4 नवंबर को नशीला पदार्थ खिला करके दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें:Bahraich News: मां- बेटे समेत चार की मौत, एक घर से निकली चार अर्थी, तो रो पड़ा पूरा गांव

आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज-

मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। नाबालिक पीड़िता को वन स्टाफ सेंटर में पुलिस के अभिरक्षा में रखा गया है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- पति-पत्नी गिरफ्तार

इस संबंध में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि 14 वर्षीय पीड़िता के मां की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग