
Gonda : डीएम गोंडा नेहा शर्मा ने' मेरा गोण्डा मेरी शान' कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। डीएम के इस अनूठी पहल की चर्चा लोगों के बीच होने लगी है। इस कार्यक्रम के पहले दिन शहर से लेकर गोंडा- लखनऊ हाईवे पर जनपद की सीमा जरवल रोड तक 45 किलोमीटर तक स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क के किनारे दोनों पटेरिया डिवाइडर और सड़क को साफ किया गया।
Gonda : एक और पूरे देश और प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके आधार पर देशभर के जिलों को साफ सफाई के मामले में स्वच्छता की रैंकिंग मिलेगी। जिससे यह पता चलेगा कौन सा जिला साफ सफाई के मामले में किस पायदान पर खड़ा है। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अनूठी पहल रंग लाई तो इस बार सिर्फ स्वच्छता अभियान शहर तक सीमित ना रह करके गांव की गलियों तक पहुंचेगा। मंगलवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र डीएम नेहा शर्मा जिले भर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में आयुक्त ने स्वच्छता अभियान में लगी कूड़ा करकट गाड़ियों को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने इस अभियान में जनप्रतिनिधियों समाजसेवी संस्थाओं सहित आम जनमानस से इसमें शामिल होकर स्वच्छता मुहिम को धार देने की अपील किया है। अभियान की शुरुआत के पहले दिन अंबेडकर चौराहे से लेकर जरवल रोड 45 किलोमीटर तक गोंडा लखनऊ राजमार्ग के दोनों पटेरिया की सफाई कराई गई। इस कार्य के लिए पंचायती राज विभाग पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका तीन विभागों का समन्वय बनाकर 73 टीमें साफ सफाई के लिए लगाई गई थी। इनके अलावा करीब एक हजार सफाई मित्र भी इस काम में लगाए गए थे।
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही दिखे स्वच्छ गोंडा की तस्वीर
डीएम नेहा शर्मा का मानना है कि जिले की सीमा में प्रवेश करते ही स्वच्छता की तस्वीर दिखनी चाहिए। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। यहां अभियान अनवरत चलता रहेगा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने सफाई मित्रों के उत्साहवर्धन के लिए अपने साथ खड़ा करके कूड़ा कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया।
सड़कों पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया आज से एक वृहद सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि विशेषकर आज के दिन लखनऊ से गोंडा आने का जो सफाई मार्ग है। इसमें सुबह 6 बजे से एक हजार सफाई मित्र 73 सफाई टीमें इस कार्य को करने के लिए लगाई गई है। हाईवे की दोनों पटेरिया, डिवाइडर, सड़क के बीच जगह जगह पर कूड़ा करकट के ढेर इनकी सफाई कराई जा रही है। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही अभी तक जो स्वच्छता की तस्वीर दिखती थी। वह ठीक नहीं थी। उसको बेहतरीन की तरफ ले जाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस काम की निरंतरता बनी रहे इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान को शहर से लेकर कस्बों तक ले जाना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगर पालिका और ग्राम पंचायतों में यदि सड़कों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। तो जुर्माना करने के नियम है। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा। यह व्यवस्था भी हमें आगे लेकर जाना होगा।
Published on:
01 Aug 2023 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
